हाइपरटेंशन को हराने के देसी नुस्खे
रोजाना लें लहसुन और टमाटर
लहसुन और टमाटर हाइपरटेंशन को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। लहसुन में एडिनोसिन होता है जो कि खून की नलिकाओं को चौड़ा करता है। इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। इसमें शामिल हाइड्रोजन सल्फाइड और एलिसिन मिलकर ब्लड प्रेशर कम करने और कोलस्ट्रोल को घटाने का काम करते हैं। एक गांठ रोजाना इसके लिए जरूरी है। वहीं हर घर में मिलने वाले टमाटर में कैल्शियम और पोटेशियम-2 मौजूद होता है, यह खून में मौजूद सोडियम के स्तर को घटाता है। टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट लाइकोपेन होता है जो कि एलडीएल कॉलस्ट्रोल को नियंत्रित कर खून की नलिकाओं को सुगम बनाता है। इसके अलावा गामा अमीनो ब्यूटायरिक एसिड ब्लड प्रेशर को कम बनाए रखता है।

केला और नारियल पानी
हर दिन दो केला खाने से हाइपरटेंशन नियंत्रित होगा। इसमें मौजूद पोटेशियम सोडियम को नियंत्रित करता है। इसके अलावा केला एंटी हाइपरटेंशन ड्रग्स के खतरे को भी टालता है। प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स मैग्नीशियम और पोटेशियम डायलोस्टिक ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मददगार होते हैं। वहीं नारियल पानी में पोटेशियम की अधिकता होती है। इसके अलावा विटामिन सी हाइपरटेंशन को रोकने में मददगार बनता है। वेस्ट इंडियन मेडिकल जर्नल 2005 की एक स्टडी के मुताबिक, दो हफ्ते तक दो-तीन बार रोजाना नारियल पानी पीने के बाद 71 प्रतिशत लोगों में ब्लड प्रेशर कम हुआ। 29 प्रतिशत में डायस्टोलिक रीडिंग कम हुई।

पालक और केसर भी गुणकारी
पालक में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम के अलावा फॉलेट और बीटा विटामिन मिलता है। फॉलेट होमोसिस्टीन को रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने से रोकता है। महिलाओं के लिए इसे प्रभावी माना गया है। भारत में मशहूर मसालों में एक केसर में पानी में घुल जाने वाला कारोटेनॉयड होता है। इसे क्रोसेटिन भी कहते हैं, जो कि हाइरपटेंशन से पीड़ित मरीजों में ब्लड प्रेशर कम करने का काम करता है। स्पेन में खुद डॉक्टर रोजाना की डायट में केसर को शामिल करने के लिए कहते हैं। यहां सबसे कम हाइपरटेंशन के मरीज रिपोर्ट होते हैं।

Comments
Post a Comment