कोहनी पर कालापन है तो आजमाएं यह उपाय

कोहनी पर कालापन है तो आजमाएं यह उपाय
अगर आप कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करना चाहते हैं, तो इन नुस्‍खों को आजमा सकते हैं।
नींबू और शुगर का कॉम्बोः नींबू का रस निचोड़ने के बाद नींबू के छिलकों का आप क्या करते हैं? जाहिर है ये कूड़ेदान में ही जाते होंगे। लेकिन अब इसे फेंकें नहीं, इससे आप अपनी कोहनियों या घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते हैं।
नींबू के छिलकों पर ब्राउन शुगर या नॉर्मल शुगर कुछ देर छोड़ें। फिर इसे कोहनियों पर 15 मिनट तक रगड़ें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो शुगर का इस्तेमाल न करें। सिर्फ नींबू का रस या शहद भी लगा सकते हैं।
कैस्टर ऑयल का मैजिकः पांच से छह बूंद कैस्टर ऑयल और आधा छोटा चम्मच नींबू का रस लेकर मिक्स करें। सोने से पहले कोहनी और घुटने पर इस मिश्रण को लगाएं। सप्ताह में एक बार इस उपाय को आजमाएं, फिर फर्क देखें।
जई का आटाः सूजी और जई का आटा, हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर और मसूर की दाल को दूध या दही एक साथ लेकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट को कोहनी पर लगभग 20 मिनट के लिए लगाएं।
फ्रूट पल्पः किसी भी फल के गूदे को आप कोहनी पर लगा सकते हैं। केला भी कालेपन को दूर करने में मददगार है।

Comments