टीचर: एक टोकरी में 10 आम थे, 3 सड़ गए तो कितने आम रहे?
पप्पू: 10
टीचर: वो कैसे?
पप्पू: जो सड़ गए वो भी तो आम ही रहेंगे। सड़ने से केले थोड़ी बन जायेंगे।
विज्ञान कितनी भी तरक्की कर ले इस बात का पता नहीं लगा सकता कि...
काम वाले दिन सुबह नींद क्यों आती है और छुट्टी वाले दिन जल्दी क्यों खुल जाती है..
टीचर: उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू: सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने और दूसरे से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
भारत एक ऐसा देश है जहाँ पेट्रोल दिनों में मापा जाता है कि. मी. में नहीं,
"अरे परसों ही तो भरवाया था, 2 दिन में कैसे खत्म हो गया?"
बंता: कार्डियोलोजिस्ट और गब्बर सिंह में क्या समानता है?
संता: दोनो यही सलाह देते है कि तूने नमक खाया है अब गोली खा।
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुँचा तो पत्नी हाथ में झाडू लेकर सामने खडी थी।
पति: कितना काम करेगी तू? ला झाडू मेरे को दे, रात के दो बजे हैं। सोना नहीं है क्या? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली।
आर्मी ट्रेनिंग अफसर: ये हाथ में क्या है?
बंता: सर, बंदूक है....!
अफसर: ये बंदूक नहीं! तुम्हारी इज़्ज़त है, शान है, ये तुम्हारी माँ है माँ!!
अफसर: संता, ये हाथ में क्या है?
संता: सर, ये बंता की माँ है, उसकी इज़्ज़त है, उसकी शान है और हमारी मौसी है मौसी...!
सर बेहोश
पप्पू: पापा मै शादी करना चाहता हूँ।
संता: माफ़ी मांगो।
पप्पू: बिना गलती के?
संता: हाँ।
पप्पू: सॉरी, माफ़ कर दो।
संता: बहुत अच्छे, तुम सही कह रहे थे अब तुम शादी के लिए बिलकुल तैयार हो।
शराब की बोतल पे कितने ही बड़े अक्षरों में लिखा हो 'खतरा' - फिर भी लोग पिएंगे। क्योंकि...
.
.
.
.
.
.
.
अपने देश में सब 'खतरों के खिलाडी' हैं।
शराबी: गरम क्या है?
वेटर: चाउमिन।
शराबी: और गरम?
वेटर: सूप।
शराबी: और गरम?
वेटर: उबलता पानी।
शराबी: और गरम?
वेटर: आग का गोला है साले।
शराबी: लेकर आओ, सिगरेट जलानी है।
हम हिन्दुस्तानियों के पास हर समस्या का समाधान है
.
.
.
.
.
.
.
.
बस समस्या किसी दूसरे की होनी चाहिए।
Comments
Post a Comment