Must read moral story

एक डॉक्टर एक दिन शायरी के मूड में था .......अब देखो उसने  दवाई कैसे समझाई

¤ दिल बहला के मोहब्बत को ना धमाल करें।
सीरप को अच्छी तरह से हिला के इस्तेमाल करें॥

¤ दिल  मेरा टूट गया उठी जब उसकी डोली।
सुबह दोपहर शाम बस एक एक गोली॥

¤ लौट आओ की मोहब्बत का सुरूर चखें।
तमाम दवायें बच्चों की पहुँच से दूर रखें॥

¤ दिल मेरा इश्क़ करने पे रज़ामंद रहेगा।
इतवार के दिन अस्पताल बन्द रहेगा॥😀😂😝😝😝

जिँदगी का क्या भरोसा,
भरोसा सिर्फ "सतगुरु" पे होना चाहिए...!
सर पे मुसीबत हो या ना हो प्यारे,
इसके चरणों मे रोना चाहिए....!!
किसी और के आगे क्या रोना,
हमदर्दी झूठी दिखाऐँगे...!
रख एक सहारा 'सतगुरु' का बस,
तुझे आकर गले लगाऐँगे... 🌹🙏

ऎसा भी प्रेम
Must read this moral story👇
      
एक फकीर बहुत दिनों तक बादशाह के साथ रहा बादशाह का बहुत प्रेम उस फकीर पर हो गया।

प्रेम भी इतना कि बादशाह रात को भी उसे अपने कमरे में सुलाता।

कोई भी काम होता, दोनों साथ-साथ ही करते।

एक दिन दोनों शिकार खेलने गए और रास्ता भटक गए।

भूखे-प्यासे एक पेड़ के नीचे पहुंचे।

पेड़ पर एक ही फल लगा था।

बादशाह ने घोड़े पर चढ़कर फल को अपने हाथ से तोड़ा।

बादशाह ने फल के छह टुकड़े किए और अपनी आदत के मुताबिक पहला टुकड़ा फकीर को दिया।

फकीर ने टुकड़ा खाया और बोला, 'बहुत स्वादिष्ट ऎसा फल कभी नहीं खाया।

एक टुकड़ा और दे दें।

दूसरा टुकड़ा भी फकीर को मिल गया।

फकीर ने एक टुकड़ा और बादशाह से मांग लिया।

इसी तरह फकीर ने पांच टुकड़े मांग कर खा लिए।

जब फकीर ने आखिरी टुकड़ा मांगा, तो बादशाह ने कहा, 'यह सीमा से बाहर है।

आखिर मैं भी तो भूखा हूं।

मेरा तुम पर प्रेम है, पर तुम मुझसे प्रेम नहीं करते।'.

और सम्राट ने फल का टुकड़ा मुंह में रख लिया।

मुंह में रखते ही राजा ने उसे थूक दिया, क्योंकि वह कड़वा था।

राजा बोला, 'तुम पागल तो नहीं, इतना कड़वा फल कैसे खा गए?'

उस फकीर का उत्तर था,

'जिन हाथों से बहुत मीठे फल खाने को मिले, एक कड़वे फल की शिकायत कैसे करूं?

सब टुकड़े इसलिए लेता गया ताकि आपको पता न चले।

दोस्तों जँहा मित्रता हो वँहा संदेह न हो ।

👏🐾🌹💐🙏😊
               सुप्रभात...🙏🙏🙏
रास्ते पर कंकड़ ही कंकड़ हो
तो भी एक जोड़ी अच्छे जूते पहनकर
उस पर चला जा सकता है..
V
लेकिन यदि एक अच्छे जूते
के अंदर एक भी कंकड़ हो तो
एक अच्छी सड़क पर भी
कुछ कदम भी चलना मुश्किल है ।।

यानी -
"बाहर की चुनोतियों से नहीं
हम अपनी अंदर की कमजोरियों
से हारते है

जितना बड़ा प्लाट होता है उतना बड़ा बंगला नही होता,
जितना बड़ा बंगला होता है उतना बड़ा दरवाजा नही होता,
जितना बड़ा दरवाजा होता है उतना बड़ा ताला नही होता,
जितना बड़ा ताला होता है उतनी बड़ी चाबी नही होती ।
परन्तु चाबी पर पूरे बंगले का आधार होता है।
इसी तरह मानव के जीवन में बंधन और मुक्ति का आधार मन की चाबी पर ही निर्भर होता है।
हे मानव....
तू सबकुछ कर पर किसी को परेशान मत कर..!
जो बात समझ न आऐ उस बात मे मत पड़..!!

पैसे के अभाव मे जगत में 1% दुखी हैं,
और समझ के अभाव मे जगत में 99% दुखी हैं।
😊शुभ प्रभात😊

🌻6 छोटी-छोटी  कहानियाँ🌻
         -----:-:-:-:-:----
                ( 1 )

👳एक बार गाँव वालों ने यह निर्णय लिया कि बारिश ☔के लिए ईश्वर से प्रार्थना🙏 करेंगे , प्रार्थना के दिन सभी गाँव वाले एक जगह एकत्रित हुए , परन्तु एक बालक🙇 अपने साथ छाता 🌂भी लेकर आया ।
                  👇
               
        🔔    इसे कहते हैं  🔔
              🎄  आस्था🎄

                  🌾
                ( 2 )

👶जब आप एक बच्चे को हवा में उछालते हैं तो वह हँसता 😀 है , क्यों कि वह जानता है कि आप उसे पकड़ लेंगे ।
                 👇
             
         🐾इसे कहते हैं🐾
           ✌ विश्वास✌

                  🌾
                ( 3 )

🌜प्रत्येक रात्रि को जब हम सोने के लिए जाते हैं तब इस बात की कोई गारण्टी नहीं है कि सुबह☀ तक हम जीवित रहेंगे भी कि नहीं , फिर भी हम घड़ी ⏰ में अलार्म लगाकर सोते हैं ।
                 👇
      💡इसे कहते हैं 💡
      🌞आशा(उम्मीद)🌞
       -----------------

                   🌾
                 ( 4 )

हमें भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है फिर भी हम आने वाले कल के लिए बड़ी बड़ी योजनाएं बनाते हैं ।
                
                 👇
      👉 इसे कहते हैं👈
      💪 आत्मविश्वास💪
---------------------------------------
                  🌾
                ( 5 )
💞  हम देखरहे हैं कि दुनियाँ कठिनाइयों से जूझरही है फिर भी हम शादी 🎎 करते हैं ।           
                 👇
    🎵  इसे कहते हैं 🎵
           💘  प्यार  💘
         --------------------
                  
                    🌾
                   ( 6 )

👍 एक 60 साल की उम्र वाले व्यक्ति की शर्ट पर एक शानदार वाक्य लिखा था , "मेरी उम्र 60 साल नहीं है , मैं तो केवल मधुर - मधुर 16 साल का हूँ , 44 साल के अनुभव के साथ ।"

                  👇
      👊 इसे कहते हैं 👊
         👀  नज़रिया  👀
           ---------------

जीवन खूबसूरत है , इसे सर्वोत्तम के लिए जियो

Comments